शुक्रवार, 27 जुलाई 2012

एशिया महाद्वीप : महत्वपूर्ण तथ्य

विश्व में एशिया की स्थिति
#  एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के आसू शब्द से हुई है . जिसका शाब्दिक अर्थ उदित सूर्य होता है . पुरे विश्व में सबसे पहले सूर्य उदय एशिया (जापान को उगते सूर्य का देश कहते है  ) में ही होता है .
# एशिया को " सभ्यताओ का पालना "  कहते है , क्योंकि प्राचीन विश्व की कई सभ्यताएं यही पली जैसे - सुमेरियाई सभ्यता , मेसोपोटामिया सभ्यता (ईराक ) , चीन की सभ्यता , सिन्धु  घाटी सभ्यता , फारस (ईरान) की सभ्यता , अरब सभ्यता आदि .
# एशिया को " सभी धर्मो का जन्मस्थान"  कहा जाता है . एशिया में हिन्दू  (भारत में  ) ,पारसी (ईरान में ), यहूदी (इजराईल में ) , ईसाई (इजराईल में ), इस्लाम  (अरब में ) . कन्फ्युसियास (चीन में ) , शिन्तो  (जापान में ), बौद्ध , जैन , सिख (भारत में ) आदि जन्मे है .
# एशिया क्षेत्रफल ( विश्व का ३० % ) और जनसंख्या ( विश्व का ६० % )  में विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है .
 # एशिया  में विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत - हिमालय  ,
एशिया  में विश्व का  सबसे ऊँचा  शिखर  - माउंट एवरेस्ट
 एशिया  में विश्व का सबसे ऊँचा पठार - तिब्बत का पठार,
 एशिया  में विश्व की  सबसे ऊँची खरे पानी की झील - पैगांग झील (तिब्बत ),
एशिया  में विश्व की   सबसे गहरी गर्त - मैरियाना गर्त ( फिलिपीन्स के पास प्रशांत महासागर में ), 
एशिया  में विश्व की   सबसे बड़ी झील - कैस्पियन सागर ,
एशिया  में विश्व का  सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान - मोसिनराम ( मेघालय , भारत ) ,
एशिया  में विश्व का  सबसे लम्बा प्लेटफार्म - खड़कपुर ,
 एशिया  में विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा - सुंदरबन डेल्टा ( भारत- बंगलादेश ) ,
एशिया  में विश्व का  सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश - चीन ,
एशिया  में विश्व की   सबसे अधिक घनी आबादी वाला देश - सिंगापूर ,
एशिया  में विश्व का  सबसे बड़ा लोकतंत्र  - भारत , 
एशिया  में विश्व का सबसे अधिक नदियों वाला देश - भारत ,
एशिया  में विश्व का  सबसे अधिक नहरों वाला देश - पाकिस्तान ,
एशिया के  देश
एशिया  में विश्व का  सबसे अधिक गेंहू / चावल / तम्बाकू उत्पादन वाला देश - चीन ,
 एशिया  में विश्व का सबसे अधिक चाय/गन्ना/ शक्कर/ दूध /साब्जियाँ / आम  के उत्पादन वाला देश - भारत ,
एशिया  में विश्व का  सबसे अधिक जलयान बनाने वाला देश - जापान ,

एशिया  में विश्व का  सबसे अधिक समाचारपत्र पढने वाला देश - हांगकांग,
एशियाई संस्कृति के कई रंग !
एशिया  में विश्व का सबसे अधिक द्वीपों वाला देश - इंडोनेशिया (लगभग १३,००० ) ,

3 टिप्‍पणियां: