शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

महत्वपूर्ण समसामयिक घटनायें 2012 (श्रृंखला -2)

मार्च २०१२ 
- ४ मार्च - पोखरण ( राजस्थान ) में सेना ने सुपर सोनिक मिसाईल ब्रम्होस का सफल परिक्षण किया .
ब्रम्होस का सफल परिक्षण
(ब्रम्होस मिसाईल रूस के सहयोग से विकसित  की जा रही है , "ब्रम्होस" शब्द भारत की ब्रम्हपुत्र और रूस की म्स्कोवा नदियों के नाम का संयुक्त संक्षेप है )
-५ मार्च - जम्मू और कश्मीर के वित्तमंत्री अब्दुल रहीम राथर देश में सबसे अधिक बार बजट प्रस्तुत करने वाले वित्तमंत्री बने .



- ६ मार्च - ५ राज्यों में हुए विधान सभा के चुनाव  परिणाम घोषित हुए
        उत्तर प्रदेश - समाजवादी पार्टी - २२४ सीट ,
        उत्तराखंड - कांग्रेस- ३२  सीट
        मणिपुर - कांग्रेस- ४२ सीट
        पंजाब - अकाली दल - भाजपा गठबंधन -६८ सीट
        गोवा - भाजपा - २१ सीट
- ७ मार्च - विद्या बालन को "डर्टी पिक्चर" के लिए ५९ वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार  ( सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ) और  गिरीश कुलकर्णी को फिल्म "देयोल " के लिए सर्वश्रेष्ठ  अभिनेता का पुरस्कार  दिया गया  .  
- १४ मार्च - रेल मंत्री दिनेश  त्रिवेदी ने संसद में रेल बजट प्रस्तुत किया , बजट में प्रत्येक किमि० पर २ से ३० पैसे अधिक किराया बढाया गया . ( किराया बढ़ाने के कारण नाराज ममता बनर्जी के विरोध से दिनेश त्रिवेदी को रेल मंत्री के पद से हटा कर , २० मार्च को मुकुल राय को नया रेल मंत्री बनाया गया . ऐसा पहली बार हुआ )
पश्मीना बकरी का क्लोन - नूरी
- २४ मार्च - शेर- ए- कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड साइंस के वैज्ञानिको ने "पश्मीना  बकरी " का क्लोन तैयार करने में सफलता प्राप्त की . इस क्लोन का नाम "नूरी " रखा गया .
(इससे पूर्व राष्ट्रीय डेयरी अनुसन्धान केंद्र , करनाल के वैज्ञानिको ने भैंस का क्लोन विकसित किया था , जिसका नाम "गरिमा " रखा गया था )
- २९ मार्च - चांदीपुर (ओड़िसा ) के एकीकृत परिक्षण रेंज से एक साथ कई रॉकेट दागने वाली स्वदेशी हथियार प्रणाली "पिनाक " का सफल परिक्षण किया गया . (पिनाक भगवान शिव के धनुष का नाम है )
-३१ मार्च - अमेरिकी सीनेट ने नैंसी पॉवेल को भारत में अमेरिका का राजदूत बनाया .
अप्रैल २०१२ 
- ३ अप्रैल - दक्षिण -पूर्वी एशियाई देशो के संगठन "आसियान "  का द्विवार्षिक सम्मलेन कम्बोडिया की राजधानी - नोमपेन्ह में आयोजित हुआ .
- ४ अप्रैल - रक्षा मंत्री ए० के० अंटोनी ने परमाणु पनडुब्बी आई ० एन ० एस ० चक्र को नौसेना में विधिवत शामिल किया . (रूस में निर्मित " नेरपा " को भारत ने आई ० एन ० एस ० चक्र  नाम से १० वर्षो के लिए लीज पर लिया है  )
- १५ अप्रैल - अमेरिका द्वारा नामांकित " जिम योंग किम " को विश्व बैंक का अगला १२ वा अध्यक्ष चुन गया है .
- १८ अप्रैल - टाइम पत्रिका ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विश्व के १०० प्रभावशाली लोगो की सूची में शामिल किया .
-२१ अप्रैल - जोरहाट (असम ) में आयोजित असम चाय उत्पादक असोसिएशन के प्लेटिनम जुबली समारोह में योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलुवालिया ने १७ अप्रैल  २०१३ में चाय को राष्ट्रीय पेय का दर्जा देने की घोषणा की .
- २६ अप्रैल- भारत की राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने अभिनेत्री रेखा, सामाजिक कार्यकर्ता - अनु आगा  और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को राज्य सभा के लिए मनोनीत किया .
- २७ अप्रैल - सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश " दलवीर भंडारी " को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश चुन गया . इनका कार्यकाल २०१२ से २०१८ तक रहेगा .
मई २०१२ 
- १३ मई - संसद की प्रथम बैठक के ६० वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित बैठक में सांसदों ने संसद की साख बचाने के लिए चार संकल्प लिए .
- १५ मई - फ्रान्कोवा ओलान्द ने फ़्रांस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली . 
-२६ मई -  तुर्की के चिकत्सको ने विश्व का पहला सफल गर्भाशय प्रत्यारोपण किया .
३१- मई- जनरल विक्रम सिंह ने देश के 25 वे थलसेना अध्यक्ष के रूप कार्यभार ग्रहण किया .
           - खेल मंत्री अजय माकन ने नई युवा नीति की घोषणा की. इसमें युवावस्था की सीमा ३५ से घटाकर ३० वर्ष एवं इसकी न्यूनतम आयु १३ से बढाकर १६ वर्ष की गयी . 
जून  2012       
- २ जून- ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी के ६० वर्ष पूर्ण होने पर ब्रिटेन में डायमंड जुबली समारोह मनाया गया . एलिजाबेथ -II  १९५२ में अपने पिता जार्ज षष्टम के बाद ब्रिटिश ताज की उत्तराधिकारी बनी . 


मुख्य चुनाव आयुक्त  वी एस संपत
- ४ जून- डी ० के ० जोशी भारत के नए नौसेना प्रमुख बने .
एडमिरल डी०  के ०  जोशी
- ५ जून- वी ० एस ० संपत भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त बने . 
- १० जून- भारत में जन्मे पाकिस्तान के मशहूर ग़ज़ल गायक मेंहदी हसन का ८५ वर्ष की अवस्था में करांची के आगा खान अस्पताल में निधन हो गया . 
- ११ जून - स्पेन के राफेल नडाल ने सर्बिया के नबक जोकोविच को हरा कर ७ वी बार  फ्रेंच ओपन का पुरुष एकल ख़िताब जीता .
- १७ जून- भारत ने अपनी परमाणु पनडुब्बी आई एन एस  अरिहंत के विकास के लिए परमाणु रिएक्टर का सफल परिक्षण किया . 
- १८ जून - अमेरिका ने विश्व के सबसे तेज कंप्यूटर " सिक्वोया " विकसित करने में सफलता प्राप्त की है . इसकी गति १६.३२ पेंटाफ्लाप है.
-२२ जून- संयुक्त राष्ट्र का पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन " रियो +२० " ब्राजील के रियो डी जिनेरो में आयोजित हुआ . 
-२४ जून - चीन की मानव युक्त पनडुब्बी ने प्रशांत महासागर के मेरियाना ट्रेंच में ७०१५ मीटर नीचे जाकर  नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया . 
 -२८ जून-  एलेन इसाक ( न्यूज़ीलैण्ड ) ने शरद पवार की जगह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ( आई सी सी ) के नए अध्यक्ष का पद ग्रहण किया . 
- ३० जून- मिस्र के नए राष्ट्रपति " मोहम्मद मुर्सी " बने .
(क्रमशः  जारी ..)     
 द्वारा-
मुकेश पाण्डेय " चन्दन " 
( मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा २००९ में चयनित )

रविवार, 16 दिसंबर 2012

महत्वपूर्ण समसामयिक घटनायें 2012 (श्रृंखला -1)

आजकल सभी प्रतियोगी पत्रिकाओ में वर्ष २०१२ की समसामयिक तथ्यों की बाढ़ आई है.ऐसे में समस्या ये है , कि किस तथ्य को पढ़े  किस को छोड़े ?
                                                         सबसे महत्वपूर्ण बात ये है , कि जो घटनायें बहुत ज्यादा चर्चा  में रही है (जैसे -आम आदमी पार्टी  ) , जिन घटनाओं से हमारे देश -प्रदेश का गहरा सम्बन्ध हो . जो घटनायें वर्तमान या भविष्य को बदलने का माद्दा रखती हो ( जैसे - सर्न महाप्रयोग ) 
                                                          खैर आपकी सहूलियत और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के सन्दर्भ में मैं समसामयिक तथ्यों की एक श्रृंखला जारी कर रहा हूँ . जिसमे लगभग सभी महत्वपूर्ण समसामयिक तथ्यों को समेटने का प्रयास करूँगा . चूँकि यह कार्य इतना सरल भी नही है . अतः आप के सहयोग की भी अपेक्षा रहेगी . आप अपने सुझाव , शिकायते , सहायता और प्रश्न इस पोस्ट की टिप्पणियों में या  मेरे फेसबुक की प्रोफाइल या मेरे मोबाइल ०९०३९४३८७८१ पर भी प्रेषित कर सकते है .
वर्ष २०१२ : अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष ( संयुक्त राष्ट्र संघ  द्वारा घोषित )
वर्ष २०१२: राष्ट्रीय गणित वर्ष ( गणितज्ञ रामानुजम की १२५ वी  वर्षगांठ पर भारत सरकार द्वारा घोषित )
वर्ष २०१३: अंतर्राष्ट्रीय जल सहयोग वर्ष   ( संयुक्त राष्ट्र संघ  द्वारा घोषित )
जनवरी 2012
१ जनवरी - अंतर्राष्ट्रीय रामायण शोध संस्थान ट्रस्ट (इरीट ) द्वारा प्रथम राष्ट्रीय रामायण सम्मलेन नई     दिल्ली  में आरम्भ हुआ .
३ जनवरी - प्रधान्मनरी डॉ. मनमोहन सिंह ने ९९वे राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस का भुवनेश्वर में उद्घाटन किया . राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस संगठन के १०० वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री को इसका अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया .
श्रीमती कमला प्रसाद विसेसर और डॉ.  मनमोहन सिंह सम्मलेन का उद्घाटन करते हुए साथ में राजस्थान  के  मुख्य मंत्री अशोक गहलोत 
८ जनवरी - प्रधानमंत्री ने जयपुर में १०वे प्रवासी भारतीय सम्मलेन का उद्घाटन किया . इस सम्मलेन की मुख्य अतिथि त्रिनिदाद एवं टोबैगो की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती कमला प्रसाद बिसेसर थी .( इनके पूर्वज बिहार के बक्सर जिले के निवासी थे. )
(त्रिनिदाद एवं टोबैगो -वेस्ट इंडीज समूह का एक देश है , जिसकी राजधानी -port of spain है )
होमी व्यारवाला और उनके खींचे गये चित्र में पंडित नेहरु
१५ जनवरी - देश की पहली महिला फोटो पत्रकार होमी व्यारवाला का ९८ वर्ष की उम्र में निधन हो गया . इन्होने महात्मा गाँधी , पंडित नेहरु सहित राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन के कई दुर्लभ एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों  एवं क्षणों को अपने कैमरे में कैद किया था .
२० जनवरी- जयपुर के डिग्गी पैलेस में पांच दिवसीय साहित्य महोत्सव आयोजित किया गया . यह महोत्सव विवादित एवं बुकर प्राईज विजेता साहित्यकार  सलमान रश्दी के आगमन के विरोध के कारण चर्चित रहा . विरोधी रश्दी की पुस्तक " द सैटेनिक वर्सेज " में इस्लाम की बुराई करने से नाराज थे .बाद में रश्दी नही आये. 
२३ जनवरी - रूस ने बहुप्रतीक्षित पनडुब्बी " नेरपा " भारत को सौंपी . यह  पनडुब्बी भारतीय नौसेना में आइ० एन० एस० चक्र  के नाम से जानी जाएगी . 
२३ जनवरी - गत विजेता राजस्थान ने लगातार दूसरे वर्ष रणजी ट्राफी (क्रिकेट )  जीती .
२६ जनवरी - देश के ६३ वें गणतंत्र दिवस की परेड के मुख्य अतिथि थाईलैंड की प्रधानमंत्री यिन्ग्लुक शिनवात्रा रही .
  फ़रवरी २०१२ 
२ फ़रवरी - सर्वोच्च न्यायलय   ने  पूर्व दूरसंचार मंत्री ए० राजा के कार्यकाल में हुए २-जी स्पेक्ट्रम के १२२ लाईसेंसो के आवंटन को रद्द किया .
४ फ़रवरी - चिली  की परनाल वेध शाला में दुनिया की सबसे बड़ी वर्चुअल ऑप्टिकल दूरबीन का निर्माण हुआ .
७ फ़रवरी  - केन्द्रीय सांख्यिकी  संगठन (cso) ने अपने अग्रिम  अनुमान में वर्तमान मूल्य पर प्रति व्यक्ति आय २०११-१२ में १४.३ % की वृद्धि के साथ ६०,९७२ रूपये रहने का अनुमान व्यक्त किया है . 

८ फ़रवरी - स्वदेशी  माइक्रो लाइट पायलट रहित विमान " लक्ष्य " का चांदीपुर (ओड़िसा ) स्थित एकीकृत परिक्षण रेंज से सफल परिक्षण हुआ .
 
१६ फ़रवरी - देश की प्रस्तावित तीन राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय (दिल्ली , हरियाणा  और  हैदराबाद )
में से प्रथम विश्वविद्यालय की स्थापना " झज्जर , हरियाणा " में होगी .
१८ फ़रवरी - देश की पहली मोनो रेल ( एक पटरी पर चलने वाली रेल ) का प्रायोगिक परिक्षण मुंबई में बडाला से भक्ति पार्क तक चलाकर हुआ .( देश की पहली रेल भी १६ अप्रैल १८५३ को मुंबई से ही चली थी )

२५ फ़रवरी - विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)  ने पोलियो ग्रस्त देशो की सूची से भारत का नाम हटाया . अर्थात अब भारत पोलियो मुक्त हो गया है . विश्व में केवल पाकिस्तान , अफगानिस्तान और नाइजीरिया ही पोलियो ग्रस्त बचे है . 
२९ फ़रवरी - यूनिसेफ द्वारा जारी रिपोर्ट में नवजातों की मृत्यु दर के मामले में भारत को सबसे ख़राब ५० देशो में शामिल किया गया है . 
क्रमशः जारी ......

द्वारा - मुकेश पाण्डेय 'चन्दन ' 
( मध्य प्रदेश लोकसेवा २००९ में चयनित )