रविवार, 24 जून 2012

जानिए भारत में बैंकिंग व्यवस्था

भारत में बैंकिंग व्यवस्था -
# भारत में आधुनिक  बैंकिंग प्रणाली वाला बैंक " बैंक ऑफ़ हिंदुस्तान " (1770 ) प्रथम  बैंक था .
# भारत में पहला  भारतीय बैंक अवध कमर्शियल बैंक था (1881)
 # 1884  में स्थापित पंजाब नेशनल बैंक पहला पुर्णतः भारतीय बैंक था .
 भारतीय रिजर्व बैंक - 
# यह भारत का केन्द्रीय बैंक है . इसे बैंको का बैंक , सरकार का बैंक भी कहते  है 
# 1  अप्रैल १९३५ को 5 करोड़ रूपये की अधिकृत पूंजी  के साथ इसकी स्थापना हुई .
# 1  जनवरी 1949  को रिजर्व बैंक का राष्ट्रियकरण हुआ .
# इसका मुख्यालय mumbai में है .
# रिजर्व बैंक 2 से लेकर सभी नोट छापता है, जिन पर रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर होते है .
  ( एक रूपये का नोट वित्त मंत्रालय जारी करता है, इस पर वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते है )  
भारतीय स्टेट बैंक - 
# 1921 में तीन प्रेसिडेंसी बैंको ( बैंक ऑफ़ बंगाल , बैंक ऑफ़ बम्बई  और  बैंक ऑफ़ मद्रास ) को मिलकर इम्पीरियल बैंक की स्थापना की गयी . 1955  में इसका नाम बदलकर भारतीय स्टेट बैंक कर दिया गया . 
# सार्वजानिक क्षेत्र के बैंको में यह सबसे बड़ा बैंक है .
# SBI के राष्ट्रीयकरण के समय इसके साथ इसके अन्य 8 बैंको (स्टेट बैंक ऑफ़ इन्दोर के विलय के बाद अब 7 है ) को  sbi  के सहायक बैंक के रूप में बदल दिया गया था , और इसे स्टेट बैंक समूह नाम दिया गया . 

व्यापारिक बैंको का राष्ट्रीयकरण  -

# 19  जुलाई 1969 में सरकार ने  14 बड़े व्यापारिक बैंको का राष्ट्रियकरण कर दिया 
 दुसरे चरण में 15  अप्रैल को सरकार ने 6  और बड़े बैंको का राष्ट्रियकरण कर दिया है,वर्तमान में राष्ट्रीकृत व्यापारिक बैंको की संख्या 20 से घटकर 19 हो गयी है .
(1993 में न्यू बैंक ऑफ़ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक में विलय हो गया )  

मंगलवार, 19 जून 2012

मध्य प्रदेश सब इन्स्पेक्टर परीक्षा की रणनीति क्या हो ?

मध्य प्रदेश सब इन्स्पेक्टर परीक्षा की रणनीति क्या हो ?
व्यापम द्वारा सब इन्स्पेक्टर/ सूबेदार/ प्लाटून कमांडर आदि के 402 पद का विज्ञापन जारी होने के बाद प्रतियोगियों के मन में परीक्षा की तैयारी को लेकर असमंजस की स्थिति है . 
सबसे पहले हमें परीक्षा का पैटर्न समझना होगा .  पूरी परीक्षा प्रक्रिया तीन चरणों में है :-
१- लिखित परीक्षा 
        दो प्रश्न पत्र (अतकनीकी श्रेणी में ) - 
        प्रथम प्रश्न पत्र :-हिंदी- अंग्रेजी दक्षता 70 +30  =१००  अंक )
       द्वितीय प्रश्न पत्र - सामान्य ज्ञान और गणितीय -मानसिक योग्यता (100  अंक)
२- शारीरिक दक्षता ( 100 अंक )
३- साक्षात्कार  (50  अंक )
अब पूरी प्रक्रिया को समझे तो प्रथम चरण बहुत ही महत्वपूर्ण है , क्योंकि इसको  उत्तीर्ण करने के बाद ही अगले चरण में प्रवेश मिलेगा . साथ ही सबसे ज्यादा 200 अंक भी इसी में है . इसके साथ ही इसमें ज्यादा से ज्यादा अंक पाना हमारे हाथो में है . यदि हम इसमें अधिक अंक ले आते है , तो अन्य दोनों चरणों में हम मानसिक रूप से भी मजबूत और आत्मविश्वास से परिपूर्ण होंगे . अगर हम पिछली परीक्षा का उदहारण ले तो वे ही प्रतियोगी अंतिम तौर से सफल हुए थे , जिनके लिखित परीक्षा में अंक अधिक थे . (क्योंकि जहाँ  शारीरिक परीक्षा में 59  अंक वाले प्रतियोगी असफल हुए थे , और शारीरिक परीक्षा में 20  अंक प्रतियोगी इसलिए सफल था , क्योंकि उसके लिखित परीक्षा में अच्छे अंक थे ) , तो पिछली परीक्षा के परिणाम ये साबित करते है कि इस पूरी प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण चरण लिखित परीक्षा है . इसी के साथ साक्षात्कार की भी तैयारी हो सकती है (क्योंकि पिछली बार साक्षात्कार में अधिकांश प्रश्न तथ्यात्मक पूछे गये थे ), अतः लिखित परीक्षा में अच्छे अंक लाना बहुत जरुरी होगा . 
शारीरिक परीक्षा 100  अंको की है , जो प्रतियोगी लिखित परीक्षा में अच्छे अंक ले आते है , तो उनकी सफलता तो निश्चित है , मगर अच्छी रैंक के लिए शारीरिक परीक्षा में भी अच्छे अंक जरुरी है .इस चरण में न्यूनतम 20  अंक लाना अनिवार्य है . इसके लिए अभी से किसी अच्छे कोच के निर्देशन में अभी से तैयारी  जरुरी है .क्योंकि लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद बहुत कम समय बचेगा . बाद में क्षमता से अधिक परिश्रम करने पर चोट या अन्य समस्याएं हो सकती है . 
साक्षात्कार इस प्रक्रिया का सबसे अंतिम चरण है , अगर आप दोनों प्रारंभिक चरणों  में अच्छे अंक ले आते है , तो साक्षात्कार में आसानी रहेगी , लेकिन ये भी एक महत्वपूर्ण चरण है , पिछली बार सबसे अधिक प्रतियोगी इसी चरण में कम अंक लाये थे . इस चरण के लिए आत्मविश्वास के साथ बायोडाटा  की तैयारी महत्वपूर्ण है . 
क्रमशः ............जारी ......... 


 

गुरुवार, 14 जून 2012

भारत के राष्ट्रपति :प्रमुख तथ्य

# राष्ट्रपति भारत का संवैधानिक प्रधान होता है . 
# भारत का प्रथम नागरिक राष्ट्रपति को कहा  जाता है 
# राष्ट्रपति तीनो सेनाओ का सर्वोच्च कमांडर होता है . 
# राष्ट्रपति की योग्यताएं - (अनु० ५८ के अनुसार )
 - भारत का नागरिक हो 
- ३५ वर्ष की आयु पूरी करता हो 
-लोकसभा सदस्य निर्वाचित किये जाने के योग्य हो 
- चुनाव के समय लाभ का पद धारण न करता हो 
# राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए निर्वाचक मंडल - राज्य सभा , लोक सभा और सभी राज्यों की विधानसभाओ (दिल्ली और पुदुचेरी सहित ) के निर्वाचित सदस्य मिलकर राष्ट्रपति को चुनते है .
# राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार  के लिए  निर्वाचक मंडल के ५० सदस्य प्रस्तावक   तथा ५० सदस्य अनुमोदक होते है .
# भारत में एक व्यक्ति कई बार राष्ट्रपति बन सकता है . ( अभी तक डॉ राजेंद्र प्रसाद ही दो बार राष्ट्रपति रहे है )
# राष्ट्रपति का निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व की एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा होता है . 
# राष्ट्रपति को पद की सपथ सर्वोच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा दिलाई जाती है . 
# राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र उप-राष्ट्रपति को देता है .
# अनु० ६१ के अनुसार - राष्ट्रपति को महाभियोग लगाकर हटाया जा सकता है . 
# राष्ट्रपति को डेढ़ लाख रुपया वेतन मिलता है , जो आयकर मुक्त  होता है.
# राष्ट्रपति के अधिकार - 
 नियुक्ति सम्बन्धी अधिकार - राष्ट्रपति निम्न की नियुक्ति करता है :- 
 प्रधानमंत्री , प्रधानमंत्री की सलाह पर मंत्री परिषद् के सदस्यों की नियुक्ति , सर्वोच्च और उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश , भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) , राज्यों के राज्यपाल , मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य आयुक्त , भारत के महान्यायवादी (अटार्नी जनरल ) , संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य , विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्य (जैसे - मानवाधिकार, महिला , पिछड़ा वर्ग , अनु० जनजाति, जाति, वित्त आयोग आदि) भारत के राजदूत एवं अन्य राजनयिक  इत्यादि 
राष्ट्रपति की विधायी  शक्तियां - 
राष्ट्रपति संसंद का अभिन्न अंग होता है (अन्य अंग राज्य सभा और लोकसभा है )
-संसद के सत्र को आहूत करना (बुलाना ), सत्रावसान , लोक सभा भंग करना 
- संसद के एक सदन या सम्मिलित सदन में अभिभाषण देना 
- प्रथम सत्र में प्रथम अभिभाषण देना 
- संसद द्वारा पारित विधेयको पर हस्ताक्षर कर उन्हें कानून का रूप देना 
- लोक सभा में २ एंग्लो-इन्डियन एवं राज्य सभा में १२ सदस्यों का मनोनयन करना 
- अध्यादेश जारी करने की शक्ति (अनु० १२३ )
- क्षमादान करने की शक्ति (अनु०- ७२ ) - राष्ट्रपति किसी भी अपराधी के दंड को क्षमा , या उसका लघुकरण कर सकता है . इसकी कही भी अपील नही की जा सकती है .
राष्ट्रपति के आपातकालीन अधिकार - ये तीन प्रकार से है :-
 अनु० ३५२ - युद्ध या बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के समय आपातकाल लगा सकता है 
अनु० ३५६- राज्यों में संवैधानिक तंत्र के विफल होने पर राज्यपाल की सुचना पर राष्ट्रपति शासन लगा सकता है .
अनु० ३६० - वित्तीय आपात 
- राष्ट्रपति किसी सार्वजानिक महत्व के प्रश्न पर उच्चतम न्यायलय से (अनु ० १४३ ) से परामर्श ले सकता है , लेकिन वह परामर्श मानने हेतु बाध्य नही है .    
भारत के राष्ट्रपति सम्बंधित प्रमुख तथ्य :- 
- भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद थे . ये लगातार दो बार राष्ट्रपति रहे है . 
- भारत में राष्ट्रपति पद पर रहते हुए निधन हुआ - डॉ जाकिर हुसैन (पहले मुस्लिम राष्ट्रपति )
- पहले सिख राष्ट्रपति - ज्ञानी जेल सिंह 
- पहले दलित राष्ट्रपति - के० आर० नारायणन 
- पहले वैज्ञानिक राष्ट्रपति - डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम  
- पहली महिला राष्ट्रपति - प्रतिभा देवी सिंह  

रविवार, 10 जून 2012

जानिये हमारे मूल अधिकारों को .


हमारे संविधान ने नागरिको के लिए कुछ मूल अधिकार प्रदान  किये है , जो संविधान के अनुच्छेद १२ से  35 के अंतर्गत है (भाग- ३ )
परिभाषा - मूल अधिकार वे अधिकार होते है , जिन्हें राज्य द्वारा अपने नागरिको को जीवन जीने और अपने व्यक्तिव्य के सम्पूर्ण विकास हेतु प्रदान किये जाते है . ये राज्य के लिए अनिवार्य होते है . यदि किसी नागरिक को ये अधिकार प्राप्त नही होते है , तो वह न्यायलय की शरण में जा सकता है . भारत में संविधान ने सर्वोच्च न्यायलय को मूल या मौलिक अधिकारों का संरक्षक घोषित किया है .  
हमारे मूल अधिकार निम्न लिखित है - 
अनुच्छेद - १२ - मूल अधिकारों की परिभाषा 
अनु०- १३- मूल अधिकारों हेतु विधियाँ 
अनु० - १४- विधि के समक्ष समता - सभी नागरिक विधि (कानून ) के समक्ष सामान होगा . 
अनु०- १५ - धर्म, मूलवंश, जाति या जन्म स्थान के आधार पर विभेद का प्रतिषेध 
अनु०  -१६- लोक नियोजन  के विषय में अवसर की समता 
अनु०-१७- अस्पृश्यता (छुआछूत ) का अंत 
अनु०- १८ - उपाधियो का अंत (सेना और शिक्षा क्षेत्र को छोड़कर)
अनु० १९ वाक् एवं  स्वतंत्रता का अधिकार - सभी नागरिको को :- 
           (a) वाक्   एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रतता का ,(इसी में प्रेस की स्वतंत्रतता समाहित है )
           (b) शांतिपूर्वक और निरायुध (बिना हथियार के ) सम्मलेन का ,
           (c) संगम  या संघ बनाने का,
           (d) भारत के राज्य क्षेत्र में सर्वत्र अबाध संचरण (घुमने ) का ,
           (e)भारत के राज्य क्षेत्र के किसी भी भाग में निवास करने और बसने का और 
           (f) *
           (g) कोई भी वृत्ति (पेशा ), उपजीविका, व्यापार या कारोबार  करने का , अधिकार होगा
 * संपत्ति का अधिकार ४६वे संविधान संशोधन के द्वारा हटाया गया.
अनु० २० - अपराधो के लिए दोष सिद्धि के सम्बन्ध में संरक्षण - 
          (a) किसी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से अधिक दण्डित नहीं  किया जायेगा .
           (b)किसी अपराध के लिए  किसी व्यक्ति को स्वयं अपने  विरुद्ध गवाही देने को बाध्य नही किया          जायेगा 
अनु० २१ - प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार 
         २१ (क ) शिक्षा का अधिकार 
अनु० 22 - कुछ दशाओ में गिरफ़्तारी और निरोध से संरक्षण -
             - बिना कारण बताये गिरफ्तार नही किया जायेगा   
             - गिरफ्तार व्यक्ति को २४ घंटे में निकटतम मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा 
अनु० २३- मानव के दुर्व्यवहार और बलात श्रम का निषेध 
अनु० २४- कारखानों आदि में बालको (१४ वर्ष से कम उम्र के ) के नियोजन का प्रतिबन्ध 
अनु० २५ - किसी भी धर्म को मानने , आचरण और प्रचार करने की स्वतंत्रता 
अनु० २६- धार्मिक कार्यो के प्रबंध की स्वतंत्रता 
अनु०- २७ -  किसी विशिष्ट धर्म की अभिवृद्धि के लिए करो के संदाय(छुट ) के बारे में स्वतंत्रता 
अनु० २८- कुछ शिक्षा संस्था  में धार्मिक शिक्षा या धार्मिक उपासना के बारे में  
अनु० २९- धार्मिक कार्यो में प्रबंध की स्वतंत्रता 
अनु०- ३०- शिक्ष संतानो की स्थापना  और प्रशासन करने का अल्पसंख्यक वर्गों का अधिकार 
अनु० ३१- * संपत्ति का अधिकार ( १९७८ में निरस्त हो गया है  )  
अनु० ३२- संवैधानिक उपचारों का अधिकार - 
( इसे डॉ. आंबेडकर ने संविधान की आत्मा कहा था ) 
इसमें सर्वोच्च न्यायलय को मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए पांच प्रकार  की रिट जरी करने की शक्ति दी गयी है . 
बंदी प्रत्यक्षीकरण, परमादेश, प्रतिषेध, अधिकार प्रच्छा  और उत्प्रेषण 
अनु ० ३३, ३४ और ३५ संसद और सैनिको  से  सम्बंधित है .
 

गुरुवार, 7 जून 2012

मध्य प्रदेश के महत्त्वपूर्ण तथ्य

मध्य प्रदेश के  महत्त्वपूर्ण तथ्य  
# एशिया का सबसे बड़ा सोयाबीन संयंत्र केंद्र - उज्जैन
# एशिया का पहला शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय -ग्वालियर (लक्ष्मी बाई फिजिकल एजुकेशन कालेज  )
# एशिया का पहला लेजर  अनुसन्धान केंद्र - इंदौर 
सम्राट अशोक निर्मित साँची का स्तूप  यूनेस्को विश्व धरोहर है
# एशिया की सबसे बड़ी भूमिगत खदान - भर्वेली  (बालाघाट  )  
# देश का पहला  आदिवासी शोध संचार केंद्र -झाबुआ 
#देश का पहला विकलांग पुनर्वास केंद्र - जबलपुर 
# देश का पहला आपदा प्रबंधन संस्थान  - भोपाल 
#देश का पहला आप्टिकल फाइबर कारखाना - मंडीदीप (रायसेन )
# देश का पहला सौर चालित टेलेफोन एक्सचेंज    - अयोलपाता (शिवपुरी  ) 
#देश का पहला राज्य वनों का शत प्रतिशत राष्ट्रीयकरण करने वाला - मध्य प्रदेश
ग्वालियर का किला
# भारत का जिब्राल्टर - ग्वालियर का किला 
#भारत का डेट्रायट- पीथमपुर (धार )
# देश में पहला लोक सेवा गारंटी अधिनयम लागु करने वाला राज्य- मध्य प्रदेश 
# देश में पहला गुटका पर प्रतिबन्ध लगाने वाला राज्य- मध्य प्रदेश 
# देश में नगरीय निकाय और पंचायतो में महिलाओ को ५०% आरक्षण देने वाला पहला राज्य - मध्य प्रदेश 

# देश में संवैधानिक आधार पर पंचायती   राज लागु करने वाला  पहला राज्य - मध्य प्रदेश
# देश में बेरोजगारी भत्ता देने वाला पहला राज्य -मध्य प्रदेश 
# देश का एकमात्र सरीसृप  उद्यान (रेप्ताईल पार्क )वाला राज्य  - मध्य प्रदेश
# देश में हिंदी भाषा में गजेटियर प्रकाशित करने वाला पहला राज्य - मध्य प्रदेश
# देश का पहला संस्कृत विश्वविद्यालय - पाणिनि संस्कृत  विश्वविद्यालय , उज्जैन  
# मध्य प्रदेश का पहला खेल विद्यालय - सीहोर 
# मध्य प्रदेश का एक मात्र हिल स्टेशन - पचमढ़ी 
# मध्य प्रदेश  का पहला ग्राम न्यायलय - बैरसिया (भोपाल) २ अक्तूबर २००९ 
कान्हा में राष्ट्रीय पशु - बाघ
# मध्य प्रदेश  का पहला राष्ट्रिय उद्यान - कान्हा किसली , १९५५ 
# मध्य प्रदेश का पहला पर्यटन नगर - शिवपुरी # देश में मानव विकास रिपोर्ट जारी करने  वाला पहला राज्य - मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश का राज्य चिन्ह
# मध्य प्रदेश का पहला रत्न परिष्कृत केंद्र - जबलपुर 
# मध्य प्रदेश का सबसे  बड़ा रेलवे जंक्शन  -इटारसी 
# मध्य प्रदेश का पहला नगर निगम    - जबलपुर(१८६४)
#मध्य प्रदेश का एकमात्र उद्यानिकी महविद्यालय - मंदसौर 
 # मध्य प्रदेश का एकमात्र सैनिक अड्डा- महाराजपुरा  , मुरार (ग्वालियर ) 
चंदेल शासको  द्वारा निर्मित यूनेस्को  विश्व धरोहर कंदरिया महादेव मंदिर , खजुराहो  





# मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति - भील 
#मध्य प्रदेश का पहला परमाणु बिजली घर - चुटका गाँव (मंडला )में प्रस्तावित 
#मध्य प्रदेश का एकमात्र समाज कार्य महाविद्यालय - महू  
मध्य प्रदेश विधान सभा भवन 
#मध्य प्रदेश के नए विधान सभा भवन का नाम है - इंदिरा गाँधी भवन 
# मध्य प्रदेश के नए विधान सभा के वास्तुकार है - चार्ल्स कोरिया 
मध्य प्रदेश का पहला हिंदी विश्वविद्यालय - अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय , भोपाल 
(प्रस्तावित )
 क्रमशः जारी.............